समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए समस्तीपुर पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटे के दौरान व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 42 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस के अनुसार छापेमारी के क्रम में हत्या के मामले में एक आरोपी, हत्या के प्रयास के मामले में सात आरोपी, दहेज हत्याकांड के मामले में चार आरोपी, शस्त्र अधिनियम कांड के मामले दो आरोपी, तथा शराब से जुड़े छह मामलों में दो आरोपियों की प्रमुखता से गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा जिले में अलग-अलग मामलों में दो जमानतीय, 9 अजमानतीय एवं एक कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया गया। शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 77.265 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 98 वाहनों से 1 लाख 57 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूली गई।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…