समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के कुशियारी वार्ड संख्या-9 के एक युवक की घातक हथियार से गला और सर पर वारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन कर स्वयं की हत्या किए जाने की बात कही। उसने पत्नी को केवल इतना कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। मुझे बचा लो। इसके बाद फोन बंद हो गया। सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हुई। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस और ग्रामीण देर रात करीब दो बजे नदी किनारे पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।
मृतक गांव के स्व. महेंद्र महतो का 38 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। उसका शव कल्याणपुर थाना के बाघमारा गांव स्थित शांति नदी किनारे से बरामद किया गया। युवक जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था। इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उसे देर शाम घर से बुलाकर ले जाया गया। उसे एक होटल पहले खिलाया पिलाया गया और बाद में घातक हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया।
उसका शव करीब घर से आठ किलोमीटर की दूरी पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। चकमहेसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे जमीन के लिए पैसा लेन-देन की बात स्वजनों द्वारा कही जा रही है। आवेदन पर अग्रेतर कर्रवाई की जाएगी।
घटना के पीछे की वजह एक जमीन बताया जा रहा। स्वजनों ने बताया कि उसने एक जमीन को लेकर गांव के ही नीतीश को दस लाख रुपये दिए थे। वह जमीन का निबंधन करने की बात कह रहा था। लेकिन, नीतीश और उसके साथी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। पैसा पचाने और उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की गई है। मृतक को घर से बुलाकर ले जाकर उसकी हत्या कर दी है।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…