Samastipur

समस्तीपुर में घातक हथियार से युवक की ह’त्या, 5 कट्ठा जमीन के लिए दिए थे दस लाख

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के कुशियारी वार्ड संख्या-9 के एक युवक की घातक हथियार से गला और सर पर वारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन कर स्वयं की हत्या किए जाने की बात कही। उसने पत्नी को केवल इतना कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। मुझे बचा लो। इसके बाद फोन बंद हो गया। सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हुई। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस और ग्रामीण देर रात करीब दो बजे नदी किनारे पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला जा सका।

मृतक गांव के स्व. महेंद्र महतो का 38 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। उसका शव कल्याणपुर थाना के बाघमारा गांव स्थित शांति नदी किनारे से बरामद किया गया। युवक जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था। इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उसे देर शाम घर से बुलाकर ले जाया गया। उसे एक होटल पहले खिलाया पिलाया गया और बाद में घातक हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया गया।

उसका शव करीब घर से आठ किलोमीटर की दूरी पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। चकमहेसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने‌ दो आरोपी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे जमीन के लिए पैसा लेन-देन की बात स्वजनों द्वारा कही जा रही है। आवेदन पर अग्रेतर कर्रवाई की जाएगी।

दस लाख रुपये में आरोपी से हुई थी 5 कट्ठा जमीन की बात :

घटना के पीछे की वजह एक जमीन बताया जा रहा। स्वजनों ने बताया कि उसने एक जमीन को लेकर गांव के ही नीतीश को दस लाख रुपये दिए थे। वह जमीन का निबंधन करने की बात कह रहा था। लेकिन, नीतीश और उसके साथी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। पैसा पचाने और उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की गई है। मृतक को घर से बुलाकर ले जाकर उसकी हत्या कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago