समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 33 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण और अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अजय कुमार और अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी मो. मुदस्सिर सबा नजमी के नेतृत्व में टीम ने पटोरी बाजार स्थित आंबेडकर चौक के पास बिंदेश्वरी साह के मकान में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान स्व. रामचंद्र साह के पुत्र विकास कुमार उर्फ विक्की द्वारा एलपीजी गैस का अवैध भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। जांच में भंडारण की स्थिति संदिग्ध पाई गई। बरामद सिलिंडरों में भारत गैस के 8 खाली और 5 भरे घरेलू सिलिंडर के साथ एक खाली कमर्शियल सिलिंडर, इंडेन के 9 खाली घरेलू और 5 किलोग्राम का एक खाली सिलिंडर, जबकि एचपी के 8 खाली घरेलू और एक खाली कमर्शियल सिलिंडर शामिल हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने बताया कि लंबे समय से यहां घरेलू गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग और भंडारण का काम चल रहा था। फिलहाल इस मामले में पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…