Samastipur

समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई; बिरयानी दुकान की आड़ में चल रही थी साजिश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) और आतंकी संगठनों से कथित संबंध के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई Gujarat Anti-Terrorism Squad (ATS) ने की है।गिरफ्तार युवक की पहचान शिउरा पंचायत निवासी मो. जाहिद के पुत्र मुर्शीद जहीर अख्तर शेख (21) के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह ISI के साथ-साथ पाकिस्तान के अन्य आतंकी संगठनों के संपर्क में था और उनके लिए काम कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उस पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ATS ने मुंबई में उसे दबोच लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुर्शीद मुंबई में अपने भाइयों के साथ बिरयानी की दुकान चलाता था। आरोप है कि इसी दुकान की आड़ में वह आतंकी नेटवर्क से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देता था।

अन्य राज्यों में भी नेटवर्क 

जांच एजेंसियों को शक है कि बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी उसके संपर्क हो सकते हैं और कुछ युवा इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस दिशा में जांच तेज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी साल मार्च में पटोरी रेलवे स्टेशन के पास से एक अंतरराष्ट्रीय जाली नोट गिरोह से जुड़े आरोपी को National Investigation Agency (NIA) ने गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी आतंकी फंडिंग की आशंका जताई गई थी।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुर्शीद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके माता-पिता और सात भाई-बहन हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। मुर्शीद की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं क्षेत्र में और भी ऐसे नेटवर्क सक्रिय तो नहीं हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago