समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस फेज-२ में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के तेरह बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है। सबसे शानदार प्रदर्शन हिमांशु का रहा जिसने 99.37 परसेंटाइल प्राप्त किया , वहीं मिथिलेश को 99.13, रितेश को 98.95, पुष्पम को 97.14, रौनक को 97.98 और साकेत को 95.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई मेंस और एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस जनवरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था, और उसी समय से एडवांस की तैयारी में लगे हुए हैं।उन्होंने बताया कि जो बच्चे जेईई मेन्स में टॉप 20 परसेंटाइल आये हैं वो बच्चे जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल हैं। संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।
एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स(+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं।यह टेस्ट संस्थान के तरफ से स्पॉट टेस्ट के रूप में प्रतिदिन आयोजित करवाई जा रही है। नए सत्र में नामांकन जारी है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…