Samastipur

समस्तीपुर : एक महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया युवती का शव, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के लिलहौल पंचायत के हरीपुर गांव में करीब एक माह बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्र खोदकर निकाला गया। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में इस कार्य को किया गया। रोसड़ा एसडीओ की ओर से इसको लेकर एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कब्र खोदने की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि 14 मार्च क़ो मो. नमतुल्लाह की पत्नी रोजीदा खातून की मौत हो गई थी।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। लेकिन परिजनों की ओर से बीमारी से मौत का लिखित आवेदन दिया गया था। इस कारण से पुलिस वापस लौट गई। इधर मृतका की मां लिलहौल गांव निवासी मो. शौकत की पत्नी मनिया खातुन ने अपनी पुत्री की हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें उसने ससुराल वालों पर हत्या कर शव का दफना देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago