समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। यह परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि जुलाई के बाद इस रूट पर दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने शनिवार को थलवारा-रामभद्रपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पुल, ओवरहेड वायर और दोहरीकरण से जुड़े सभी कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के समय निर्माण और अभियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ जवान भी तैनात थे। रेलवे सूत्रों के अनुसार रामभद्रपुर से थलवारा के बीच दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह समस्तीपुर-दरभंगा रेल मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में तेजी आएगी और समय की बचत होगी।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इस रेलखंड पर फिलहाल स्पीड ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के सफल होने के बाद अगला कदम कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण होगा।
रेलवे के अनुसार सीआरएस निरीक्षण के बाद ही इस खंड पर नियमित ट्रेन परिचालन की अंतिम मंजूरी मिलेगी। इसके लिए जल्द ही निरीक्षण की तिथि तय की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि बचा हुआ औपचारिक कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड का दोहरीकरण पूरी तरह से संपन्न हो जाएगा।
इस परियोजना के पूरा होने से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, परिचालन सुचारू होगा और यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…