Samastipur

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल करने करते दो शातिर परीक्षार्थियों को पुलिस ने परीक्षा केंद्र से शुक्रवार की दोपहर द्वितीय पाली में डिवाइस के साथ दबोचा है। दोनों ब्लूटूथ डिवाइस से परीक्षा में नकल कर रहे थे। पहला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय का है जहां उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कुरौना वार्ड संख्या-62 के तराश नाथ के पुत्र अरविंद कुमार राय (32 वर्ष) के रूप में की गयी है। वहीं दूसरा मामला नगर थाना क्षेत्र के आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर का है जहां बेगूसराय के तेघरा वार्ड संख्या-17 के रहने वाले श्याम नंदन मिश्रा के पुत्र सत्यजीत कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है।

चौंकाने वाली बात यह है कि उन दोनों ने ब्लूटूथ डिवाइस को अपने कान की इतनी गहराई में छिपा रखा था कि पहली नजर में चेकिंग के दौरान वह पकड़ में नहीं आया। वीक्षक को अभ्यर्थी की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ। जब सघन जांच की गई, तो उसके शरीर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। इस मामले में दोनों केंद्रों के केंद्राधीक्षक ने थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आया।

केंद्राधीक्षक ने ‘ बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 ‘ के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि परीक्षा में धांधली रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया है जहां कान से ब्लूटूथ डिवाइस निकाला जा रहा है। वहीं दोनों आरोपी परीक्षार्थी से पूछताछ की जा रही है की इस गैंग में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।

सेंटर के बाहर से एक शिक्षक बाॅकी-टाॅकी से दे रहा था जबाव :

श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर स्थित परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर नंबर-6 से ब्लूटूथ के साथ धराए परीक्षार्थी अरविंद कुमार राय ने बताया कि उसे साॅल्वर गैंग के द्वारा यह डिवाइस दी गयी थी। गैंग से जुड़े सदस्यों को उसने पहले कुछ एडवांस रूपये और मूल प्रमाण पत्र जमा कर दिये थे। परीक्षा पास होने पर उसे और रूपया देना था। परीक्षा के एक दिन पहले उसे शहर के ही एक होटल में कान में डिवाइस लगाया गया था। उसे बताया गया था की सेंटर के बाहर से एक शिक्षक उसे जबाव देते रहेंगे। वह आराम से परीक्षा दे रहा था, लेकिन संदिग्ध गतिविधि देख उसे वीक्षक द्वारा पकड़ लिया गया। उसके पास से डिवाइस प्राप्त होते ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार परीक्षार्थी ने बताया की सरकारी नौकरी पाने की लालच में वह साॅल्वर गैंग को पैसे देकर फंस गया। इसके बाद केंद्राधीक्षक फैयाज जमा सिद्दीकी के आवेदन पर मामला मुफस्सिल थाने में दर्ज कर ली गयी।

अंडरवियर में गुप्तांग के पास छीपा रखा था डिवाइस :

शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर नंबर-28 से धराए सत्यजीत कुमार ने कान में ब्लूटूथ और अंडरवियर के अंदर डिवाइस गुप्तांग के पास छीपा रखा था ताकी किसी को शक ना हो। बिलिंक-बिलिंक की आवाज आने पर वह धरा गया। बाद में कपड़ा खोलवाकर उसकी जांच की गयी तो उसके पास से डिवाइस प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्राधीक्षक डॉ. ललित कुमार घोष ने थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। केंद्राधीक्षक डॉ. ललित कुमार घोष के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

बयान :

सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है की इसके पीछे कौन सी संगठित गिरोह काम कर रही थी और इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल है।

दिलीप कुमार, सदर एसडीओ, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago