Samastipur

CBSE 10वीं की परीक्षा में केशवचंद ज्ञान निकेतन का शानदार प्रदर्शन, समीक्षा बनी टॉपर

समस्तीपुर : केशवचंद ज्ञान निकेतन के विद्यार्थियों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि शिक्षकों का मान भी ऊंचा हुआ है। विद्यालय की छात्रा समीक्षा कुमारी ने लगभग 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनीं। वहीं विद्या कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निशांत राज ने 87 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

परिणामों की बात करें तो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। लगभग 70 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि करीब 20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल कर अपनी मेहनत का परिचय दिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11वीं और 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई की व्यवस्था अब विद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराई गई है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि केशवचंद ज्ञान निकेतन अपने स्तर पर लगातार संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे सेल्फ स्टडी के साथ-साथ विद्यालय और शिक्षकों पर विश्वास रखकर पढ़ाई करें तथा ऑनलाइन शिक्षा के भ्रमजाल में न फंसें। विद्यालय का मानना है कि प्रत्यक्ष शिक्षण का कोई विकल्प नहीं है। अंत में, विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पारंपरिक शिक्षण पद्धति पर भरोसा बनाए रखें और बच्चों के समग्र विकास में सहयोग करें।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

12 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago