Samastipur

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को दो पालियों में होगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे प्रशासन 15, 18 एवं 21 अप्रैल को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी।

ये ट्रेनें प्रमुख रूटों जैसे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र, दरभंगा से हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र, समस्तीपुर से हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र तथा बेतिया से हाजीपुर एवं पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाएंगी।bरेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों के संचालन का समय इस प्रकार निर्धारित किया है कि सभी ट्रेनें परीक्षा केंद्रों के निकट स्थित प्रमुख स्टेशनों पर दोपहर 12:30 बजे तक पहुंच जाएं और दोपहर 1:00 बजे तक उनका प्रस्थान सुनिश्चित किया जा सके।

इससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसके अतिरिक्त जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) के संचालन समय में भी आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन मधुबनी स्टेशन पर लगभग 12:30 बजे पहुंचेगी तथा यहां 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

23 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

23 घंटे ago