समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, एसडीपीओ, अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदर एसडीओ ने अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना तथा प्रशासनिक जवाबदेही को और मजबूत बनाना बताया गया।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…