Samastipur

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल के समीप बुधवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद गुरुवार को लोगों ने वारिसनगर थाना को घेरकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि व पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। मृतक की पहचान मोहन मांझी के 30 वर्षीय पुत्र सोनू मांझी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी कहासुनी के दौरान युवक की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी गई है। घटना को छुपाने के उद्देश्य से शव के ऊपर बाइक रख दी गई थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाने पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव मिलने के बाद परिजनों ने गुरुवार को थाने पर जमकर बवाल किया। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में रोजाना सुबह-शाम सफाई का निर्देश, घर-घर से गीला और सूखा कचड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

18 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

20 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

21 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago