समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करा दी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसे एक बच्चा भी है। उसका पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहता है। इसी दौरान महिला का संपर्क हसनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।
ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो वे नजर रखने लगे। सोमवार की रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पूछताछ शुरू हो गई। माहौल कुछ देर के लिए पंचायत जैसा बन गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी गांव के मंदिर में करा दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…