Samastipur

सदर SDPO-1 ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में दर्ज हुए और पूर्व से लंबित मामलों के अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा करना था। समीक्षा के दौरान एसडीपीओ ने सभी पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि गंभीर और जघन्य अपराधों के मामलों में तकनीकी एवं ई-साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग किया जाए। इससे साक्ष्य मजबूत होंगे और मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो सकेगा। एसडीपीओ ने वाहन चेकिंग अभियान को सघन करने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने और फरार व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी व बरामदगी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक के अंत में, उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन न करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

4 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

5 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

5 घंटे ago