Samastipur

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी के नेतृत्व में आरपीएफ कर्मियों ने रेलवे द्वारा जारी किए गए पर्चे को वहां उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया। उन्होंने ट्रेन आने के समय बंद रेलवे गुमटी को पार नहीं करने की चेतावनी दी।पर्चे में भी साफ चेतावनी दी गई है कि आपकी एक गलती, सबकी जान को खतरा। इसमें यात्रियों से अपील की गई कि वे सफर के दौरान सतर्क रहें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

पर्चे में बताया गया है कि अनजान व्यक्ति से खान-पान लेना, चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना, रेलवे लाइन पार करना या सेल्फी लेना जैसी हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही चेन पुलिंग, ट्रेन पर पथराव और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खास संदेश दिया गया है।

छेड़छाड़ या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा करने से भी सख्त मना किया गया है, क्योंकि इससे आग लगने का खतरा रहता है।आरपीएफ ने यात्रियों से जिम्मेदार नागरिक बनने, सुरक्षित यात्रा करने और रेलवे संपत्ति की रक्षा करने की अपील की है। संदेश साफ है कि सफर सुरक्षित रखना है तो नियमों का पालन जरूरी है, वरना छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago