समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक छात्रसाल सिंह ने समस्तीपुर मंडल को यह शिल्ड प्रदान की। इस अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जेपी मिश्रा, सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति तथा अन्य रेल अधिकारियों ने यह शिल्ड ग्रहण किया। यह सम्मान मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में सुधार, परिचालन दक्षता, राजस्व वृद्धि तथा सुरक्षा मानकों के बेहतर अनुपालन के लिए दिया गया।
बता दें कि समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले दिनों कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसमें ट्रेनों के समय पालन में सुधार, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, टिकट जांच अभियान की मजबूती, माल ढुलाई में वृद्धि तथा स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से लागू करना शामिल है। इन प्रयासों के कारण मंडल का प्रदर्शन अन्य मंडलों की तुलना में बेहतर रहा। समारोह के दौरान महाप्रबंधक ने मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्तीपुर मंडल आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा और रेल सेवाओं को और बेहतर बनाएगा।
डीआरएम जे.पी. मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय मंडल के सभी रेलकर्मियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी इसे समस्तीपुर मंडल के लिए गर्व का क्षण बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…