Samastipur

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के नाम के साथ अब आधिकारिक रूप से “जंक्शन” शब्द जोड़ दिया गया है। यह निर्णय मंडल की अनुशंसा के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है। यह परिवर्तन 15 मार्च 2026 से प्रभावी होगा।

इस निर्णय के तहत हसनपुर रोड हुआ हसनपुर रोड जंक्शन, सीतामढ़ी हुआ सीतामढ़ी जंक्शन, सरायगढ़ हुआ सरायगढ़ जंक्शन, सुपौल हुआ सुपौल जंक्शन, ककरघट्टी हुआ ककरघट्टी जंक्शन, शीशो का नाम हुआ शीशो जंक्शन। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन स्टेशनों के अल्फाबेटिकल कोड और न्यूमिरिकल कोड में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने सिस्टम, माड्यूल, टिकटिंग, वाणिज्यिक तथा परिचालन रिकार्ड में इन संशोधित नामों को अद्यतन करें।

इस परिवर्तन के प्रमुख लाभ :

परिचालन स्पष्टता में वृद्धि : “जंक्शन” शब्द यह स्पष्ट करता है कि यह स्टेशन एक से अधिक रेलमार्गों का संगम है, जिससे यात्रियों और रेल संचालन दोनों के लिए स्टेशन की पहचान अधिक स्पष्ट होती है।

यात्रियों को बेहतर जानकारी : दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को यह समझने में आसानी होगी कि संबंधित स्टेशन से विभिन्न दिशाओं में रेल संपर्क उपलब्ध है।

रेलवे नेटवर्क की पहचान मजबूत : इससे समस्तीपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों की पहचान राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क में अधिक सुदृढ़ होगी।

माल एवं यात्री परिवहन को बढ़ावा : जंक्शन के रूप में पहचान मिलने से भविष्य में इन स्टेशनों पर माल ढुलाई, कनेक्टिविटी तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

डिजिटल एवं वाणिज्यिक प्रणाली में एकरूपता : रेलवे की विभिन्न डिजिटल प्रणालियों, टिकटिंग प्लेटफार्म और वाणिज्यिक रिकार्ड में स्टेशनों की सही और एकरूप पहचान सुनिश्चित होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

3 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

13 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

13 घंटे ago