Samastipur

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने अलौली से चेराखेड़ा के बीच 4.5 किलोमीटर नई ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण के लिए 211.41 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। बताया गया है कि चेराखेड़ा से कुशेश्वरस्थान तक 17.95 किलोमीटर रेल लाइन निर्माण के लिए 20 मार्च तक अनुबंध जारी होने की संभावना है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना को गति मिलने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। रेलवे के अनुसार अलौली से कुशेश्वरस्थान तक नई रेल लाइन, पुल-पुलिया और अन्य संरचनाओं के निर्माण के लिए कुल 1384.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस पूरी परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

खगड़िया व दरभंगा से होकर गुजरेगी :

परियोजना की कुल लंबाई पहले 42.308 किलोमीटर निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 40.953 किलोमीटर कर दिया गया। यह रेल लाइन खगड़िया और दरभंगा जिलों से होकर गुजरेगी। इसके लिए करीब 301 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। परियोजना का एक बड़ा हिस्सा करेह, कोसी और कमला बलान नदियों के तटबंधों के आसपास से गुजरता है। बाढ़ और कटाव की संभावना को देखते हुए पुलों और तटबंधों के डिजाइन के लिए विशेष जल वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया है। रेलवे की योजना के अनुसार इस रेलखंड पर अलौली के बाद चेराखेड़ा, शहरबन्नी, तिलकेश्वर, सुघराईन और कुशेश्वरस्थान में नए स्टेशन बनाए जाएंगे।

लागत में कई बार संशोधन :

गौरतलब है कि इस रेल परियोजना का प्रस्ताव पहली बार वर्ष 1996-97 में करीब 78.21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। समय के साथ इसकी लागत में कई बार संशोधन हुआ और अब विद्युतीकरण समेत पूरी परियोजना की अनुमानित लागत बढ़कर 1384.16 करोड़ रुपये हो गई है।

रेल नेटवर्क से सीधा लाभ :

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस रेल लाइन के निर्माण से खगड़िया और दरभंगा जिले के कई इलाकों को रेल नेटवर्क से सीधा लाभ मिलेगा। इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

18 घंटे ago