Samastipur

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ग्रामीण महिलाओं को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से रुपये उड़ा लिए। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में घूम रहे कुछ अज्ञात लोगों ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि सरकार की ओर से पहले मिली 10 हजार रुपये की सहायता के बाद अब दो लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

इस राशि को पाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। शिउरा गांव निवासी शीला देवी ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के मिनी ब्रांच से पैसे निकालने जा रही थीं। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनके हाथ में पासबुक देखकर उनसे पूछा कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये मिले हैं। जब उन्होंने हां कहा तो उस व्यक्ति ने बताया कि अब सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि मिलने वाली है और इसका प्रोसेस पूरा हो चुका है।

उस व्यक्ति ने आधार कार्ड और पासबुक लेकर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने को कहा। महिला उसके झांसे में आ गईं और सत्यापन के नाम पर अंगूठा लगा दिया। बाद में पता चला कि इसी दौरान उनके बैंक खाते से लगभग पूरी राशि निकाल ली गई और खाते में मात्र 12 सौ रुपये ही बचे, जिसे ठगों ने निकाल लिया। इसी तरह की घटना गांव की ही एक अन्य महिला मंगिया देवी के साथ भी हुई।

उन्होंने बताया कि एक परिचित महिला ने उन्हें जानकारी दी कि समूह का पैसा दिलाने वाले लोग आए हुए हैं और दो लाख रुपये दिलाने के लिए आधार कार्ड और पासबुक मांगे जा रहे हैं। लालच में आकर वह भी वहां पहुंच गईं और बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगा दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैंक जाकर अपने खाते की जांच कराई तो पता चला कि उनके खाते से भी 10 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई है। घटना के बाद दोनों महिलाएं खुद को ठगी का शिकार बता रही हैं। इस मामले की चर्चा अब पूरे गांव में हो रही है। महिलाओं ने बताया की वह थाने में ठगी से संबंधित आवेदन देंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago