Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता में बजट पारित किया गया। बैठक में डिप्टी मेयर रामबालक पासवान, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप नगर आयुक्त सशक्त स्थायी समिति सदस्य, सभी वार्ड पार्षद एवं अन्य लोग उपस्थित थे। बजट को सदन के सदस्यों द्वारा बहुत ही सराहनीय एवं नगर विकास के अनुरूप बताया गया एवं सर्व सम्मति से पारित किया गया। साथ ही सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही का अनुमोदन एवं विगत सामान्य बोर्ड के बैठक की कार्यवाही की सपुष्टि की गई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का मुख्य सारांश इस प्रकार है :

नगर निगम समस्तीपुर के वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुमानित कुल प्राप्ति 360 करोड़ 25 लाख रूपये तथा अनुमानित कुल व्यय 274 करोड़ 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार लाभ की राशि लगभग 85 करोड़ 54 लाख रूपये रहने का अनुमान है।

नगर निगम प्राप्ति एवं व्यय के मुख्य स्त्रोत आय: 

नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र से सम्पत्ति कर, मोबाइल टावर कर एवं ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर विकास एवं आवास विभाग से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन आय के स्त्रोत है।

1. ठोस कचरा प्रबंधन के तहत कचरे से खाद निर्माण हेतु कम्पोस्ट पिट निर्माण, MRF, डोर कचरा संग्रह, लैंडफिल साईट, डस्टबीन का क्रय में किया जायेगा।

2. शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का निर्माण किया जायेगा।

3. योग शाला सेंटर का निर्माण, शवदाह गृह सहित मोक्षधाम, वृद्धों हेतु आश्रय स्थल एवं भूमिहीन शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन का निर्माण किया जायेगा।

4. बस स्टैण्ड, वेडर जोन, सामुदायिक शौचालय एवं मुत्रालय, पुस्तकालय, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट, सी०सी०टी०वी० इत्यादि में किया जायेगा।

5. 28.66% अर्थात् 103 करोड़ 25 लाख लगभग रूपया शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं हेतु कर्णांकित करने का उपबंध किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

9 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

12 घंटे ago