समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब बेचने वाला कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके से कुल 25.63 लीटर विदेशी शराब बरामद कर उसे जब्त करते हुए थाना ले आई। मिली जानकारी के अनुसार भोला महतो का पुत्र संजीत महतो अपने पड़ोसी श्याम पासवान के घर के बाहर बने बरामदे में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही संजीत महतो मौके से भाग निकला। तलाशी के दौरान बरामदे में रखे एक बड़े प्लास्टिक के बोरे से विभिन्न ब्रांड की छोटी-बड़ी शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कुल मात्रा 25.63 लीटर है। फरार कारोबारी की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने…