Samastipur

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिला के चिकसौरा थाना अंतर्गत भवानी विगहा निवासी रामबहल यादव के पुत्र अर्जुन उर्फ तेलिया के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि उसे मुसरीघरारी से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अर्जुन उर्फ तेलीया अपने एक दोस्त से मिलने समस्तीपुर जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने मुसरीघरारी पहुंचते ही उसे दबोच लिया है।

बता दें कि 14 अगस्त 2023 की रात्रि समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को गोली मारकर उस समय हत्या कर दी जब वह अंतरजिला मवेशी तस्करों के गिरोह का पीछा करते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव तक पहुंचे, जहां उन्हें मवेशी तस्करों से मुठभेड़ मे उन्हें गोली मार कर जख्मी कर तस्कर बच निकल गया था। इसके बाद दारोगा नंदकिशोर का पटना के आईजीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी के बाद जिला की पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी भवानी बिगहा का ही संटू यादव, टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल ब्रह्मा यादव सहित अन्य को गिरफ्तार कर मामले का अनुसंधान करने के दौरान अर्जुन उर्फ तेलीया की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी तेलिया की तलाश में थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

17 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago