Samastipur

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ

समस्तीपुर : जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को नियमित करने को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने मंगलवार को गैस वितरक एजेंसियों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि जिले में गैस की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में छोटे-बड़े कुल 20 गैस वितरक हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 20,417 उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं, जबकि एजेंसियों को करीब 16,200 सिलेंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।

इसी कारण करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को तीन से चार दिनों के अंदर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि बैकलॉग खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि गोदाम से सीधे किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं दिया जाए। सभी प्रकार के सिलेंडरों की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान-इजरायल युद्ध के कारण गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है और उसकी उपलब्धता भी सीमित है। हालांकि अस्पताल, रेलवे स्टेशन, हॉस्टल और स्कूल जैसे जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को हो रही अधिक परेशानी :

एसडीओ ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन का केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें। केवाईसी होने के बाद बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी और दो से तीन दिनों में सिलेंडर मिल सकेगा।

नियमित वितरण के लिए बनी निगरानी टीम :

उन्होंने बताया कि डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सभी प्रखंडों में गैस वितरण की निगरानी के लिए टीम गठित की गई है, जो आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रख रही है। साथ ही होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोका जा सके। अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago