समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने मार्च महीने में विशेष अभियान चलाया है। विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान के दौरान 450 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत अब तक लगभग 47 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। वहीं बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3927 बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस अभियान से जिले में हड़कंप की स्थिति है, साथ ही उपभोक्ताओं में जागरूकता भी बढ़ी है।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी पर रोक लगाने और राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी से बचें और समय पर अपना बकाया बिल जमा करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं तो विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…