समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों की पहचान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करें।
उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास नहीं करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। एसडीओ ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है, ताकि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…