समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामवृक्ष राय के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है, जो उसी मोहल्ले का निवासी है। पुलिस के अनुसार यह घटना जनवरी माह की है, जब साजन कुमार सात धूर जमीन पर चारदीवारी निर्माण के दौरान आरोपी आदित्य कुमार ने शत्रुघ्न राय तथा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें आदित्य कुमार को नामजद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस कांड के मुख्य आरोपी शत्रुघ्न राय की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है और जल्द ही उन्हें पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…