समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले एक चोर को कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान उसका चार अन्य साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार चोर की पहचान बिशनपुर के स्व. मुसाई साह के पुत्र ओम साह (40 वर्ष) के रूप में की गयी है। बताया गया कि वह पेशेवर चोर है। इससे पहले भी रेलवे में उसके विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार की दोपहर अपने चार अन्य साथियों के साथ बिजली उपकरणों की चोरी करने के लिए जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसा था। इसी दौरान कर्मियों की नजर चोर पर पड़ी।
सभी ने एक चोर को तो पकड़ लिया, लेकिन उसके चार अन्य साथी फरार होने में सफल हो गये। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर स्टोर सहायक सुभाष चंद्र पासवान ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है वहीं गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…