समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा) नेता सह सिनेमा हॉल संचालक रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक नामजद आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 के मो. महफूज के पुत्र एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान के रूप में की गई है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विगत 17 फरवरी को सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर जमीनी विवाद एवं पूर्व के दुश्मनी के कारण एक साजिश के तहत हत्या की नीयत से गोली चलायी गयी थी। इस दौरान उनके सहयोगी शुभम सिंह उर्फ ईशू को कंधे में गोली लग गई थी, जबकि अंट्टू ईस्सर बाल-बाल बच गए थे।
घटना के दौरान फायरिंग कर रहे बदमाशों के दो साथी बाॅबी और भानू भी गोली लगने से घायल हो गए थे। इनमें से भानू की रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक भानू का शव वैशाली जिले में गंगा ब्रिज के पास एक कार से बरामद किया गया था, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया था। वैशाली पुलिस की जांच में सामने आया था कि इसी गिरोह ने समस्तीपुर में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस कड़ी में गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि समस्तीपुर में घटना के ठीक बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एहतेशाम आलम उर्फ लक्की खान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद एवं पूर्व की दुश्मनी को घटना का मुख्य कारण बताया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
लोजपा(रा) नेता सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग मामले में नगर थाने में पांच नामजद व 5 से 7 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। दर्ज प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुध्न राय, मथुरापुर थाना क्षेत्र शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, नगर थाना क्षेत्र के कबीर आश्रम स्टेशन रोड निवासी राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 निवासी मनीराम उर्फ मनीया, तथा कबीर आश्रम के ही मो. महफूज खान के पुत्र लक्की खान समेत पांच नामजद और 5-7 अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया था।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…
बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…
समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…
समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…
बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…