Samastipur

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि “माय भारत” (पूर्ववर्ती नेहरू युवा केंद्र) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के जरिए एक विशेष विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि कॉलेज परिसर में एनएसएस और एनसीसी के छात्रों के बीच “आपातकाल के 50 साल” विषय पर चर्चा आयोजित की गई थी।

उनका आरोप है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की गई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि कॉलेज परिसर शिक्षा का केंद्र है और यहां किसी राजनीतिक विचारधारा को थोपने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह के विवादित कार्यक्रम आयोजित किए गए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। एनएसयूआई नेताओं ने यह भी कहा कि सरकार ने नेहरू युवा केंद्र का नाम बदलकर “माय भारत” कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

25 मिनट ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

1 घंटा ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

3 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

6 घंटे ago