Samastipur

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कुटीर ज्योति योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। योजना अंतर्गत समस्तीपुर जिले के करीब 2.59 लाख बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पात्र परिवारों की छतों पर एक किलोवाट क्षमता की सोलर यूनिट लगाई जाएगा।

इसके लिए दो सोलर प्लेट लगाई जाएंगी, जिनसे उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग घर के सामान्य कार्यों जैसे पंखा चलाने, बल्ब जलाने और मोबाइल चार्ज करने में किया जा सकेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

सोलर पैनल की खरीद, इंस्टालेशन और तकनीकी व्यवस्था का पूरा खर्च बिजली कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। पैनल लगने के बाद उसकी साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि सोलर यूनिट लगाने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार उपभोक्ता के घर की पक्की छत कम से कम 64 वर्ग फीट होनी चाहिए और वह पूरी तरह से छायामुक्त हो, ताकि सोलर पैनल को पर्याप्त धूप मिल सके और बिजली उत्पादन बेहतर हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

18 घंटे ago