Samastipur

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा ने निर्माणाधीन भोला टॉकीज आरओबी के लिए ताजपुर रोड में जमीन अधिग्रहण की चल रही कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज करते हुए डीएम सह समुचित सरकार, (राजस्व व भूमि सुधार विभाग) के अलावा अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। उनके अलावा 20 अन्य स्थानीय लोगों ने भी अपनी आपत्ति जमीन अधिग्रहण को लेकर की है। उन लोगों ने जिला स्तर पर उक्त मामला को जल्द नहीं सुलझाने पर न्याय के लिए आरओबी निर्माण के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है।

उनका कहना है कि आरओबी निर्माण के लिए जो नया डीपीआर बना गया है, वह दोषपूर्ण है। इस डीपीआर में पैसे वाले व पैरवी वालों की जमीन बचाने का जुगाड़ किया गया है। इस दौरान शिकायकर्ता मुकेश कुमार ने शिकायत पत्र में कहा है कि उनका ताजपुर रोड में आवासीय सह व्यवसायिक भूमि मकान खेसरा नं. 1290 रकवा 14 धुर पर अवस्थित है, जिसमें उनका नीचे में व्यवसाय तथा ऊपर में सपरिवार निवास करते हैं। स्थल की नापी 64 इंच के अनुसार नहीं किया गया है। नापी रोड के सरकारी भूमि के मध्य से नहीं किया गया है। अगर नापी रोड के मध्य से किया जाता तो सड़क के पूरब एवं सड़क के पश्चिम जहां उनका व्यावसायिक स्थल व घर अवस्थित है, दोनों तरफ बराबर-बराबर भूमि अर्जन होना चाहिए। पर, उसकी अनदेखी की गयी है।

उनके आवासीय व व्यावसायिक मकान से रोड के दक्षिण सरकारी नाला वाली भूमि की नापी नहीं किया गया है, क्योंकि उक्त सरकारी नाला पर कई व्यक्तियों का अवैध कब्ज़ा कर मकान निर्माण किया गया है। पैसे वाले व पैरवी वालों को बचाने के उद्देश्य से बिना किसी पूर्व सूचना के एकाएक निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। जान-बुझकर रोड के पश्चिम की ओर उनकी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा गया। वह जमीन अधिग्रहण होने से उनके घर और उनका व्यवसाय बर्बाद हो जायेगा। प्रस्तावित प्रारंभिक अधिसूचना के अन्तर्गत क्रम सं 10 में भूमि का प्रकार आवासीय अंकित किया गया है, जबकि उक्त भूमि का व्यावसायिक लगान नगर निगम को दिया जा रहा है।

उक्त शिकायत पत्र में वर्णित तथ्यों पर विचार करते हुए भू-अर्जन से पूर्व पुनः वैज्ञानिक मापी कराने का आदेश पारित करने का अनुरोध किया गया है। इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता समस्तीपुर के अलावा अन्य कई अधिकारियों को दी गई है। बता दें, कि उक्त आरओबी निर्माण राजस्व व भूमि सुधार विभाग ( भू-अर्जन निदेशालय ) के प्रारंभिक अधिसूचना संख्या 67/ डीएलए समस्तीपुर ) से संबंधित है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago