Samastipur

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का परिचालन 31 मार्च के बाद बंद किया जा रहा है। इस फैसले से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है, क्योंकि भारी भीड़ के बावजूद रेलवे ने इसके फेरे नहीं बढ़ाए और न ही इसे नियमित ट्रेन का दर्जा दिया। जानकारी के अनुसार सहरसा से इस ट्रेन की अंतिम यात्रा 27 मार्च को पूरी हो चुकी है, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह 29 मार्च को आखिरी बार रवाना होगी। बेहतर समय-सारणी और तेज रफ्तार के कारण यह ट्रेन कम समय में ही यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी।

बुकिंग आंकड़ों से स्पष्ट है कि ट्रेन में लगातार भारी भीड़ रही। समस्तीपुर से 200 से अधिक, मुजफ्फरपुर से 300 से ज्यादा, सहरसा से करीब 200, खगड़िया से 150, हसनपुर रोड से 50 और हाजीपुर से 60 यात्रियों ने आरक्षण कराया। इसके अलावा बड़ी संख्या में यात्री सामान्य टिकट पर भी यात्रा कर रहे थे, जिससे कुल यात्रीभार 150 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया। वर्तमान में समस्तीपुर से मुंबई के लिए ट्रेनों के विकल्प बेहद सीमित हैं। पवन एक्सप्रेस में अगले दो महीनों तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है।

वहीं, गर्मी के मद्देनजर चलाई गई समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन (01043/44) के सभी ट्रिप पहले ही फुल हो चुके हैं और अब वेटिंग सूची भी बंद कर दी गई है। अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई तक बढ़ाया जाए या इसे स्थायी रूप से नियमित ट्रेन के रूप में चलाया जाए। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन के बंद होने से बिहार से मुंबई जाने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी, खासकर ऐसे समय में जब पहले से ही सभी ट्रेनों में भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

27 मिनट ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

39 मिनट ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

59 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

2 घंटे ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago