समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट ‘अटेंडेंट’ (चपरासी) भर्ती परीक्षा को लेकर व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने त्रस्तिरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इसमें प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गश्ती दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं डीएसपी, मुख्यालय को नोडल पदाधिकारी के रूप में जम्मिेदारी सौंपी गई है।
प्रश्न पत्रों और ओएमआर शीट की सुरक्षा के लिए बज्रगृह से केंद्रों तक सशस्त्र एस्कॉर्ट के साथ परिवहन सुनश्चिति किया गया है। केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कोई भी कागजात या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूर्णतः वर्जित है। यदि किसी के पास ऐसी सामग्री पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। केंद्रों के समीप फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी और लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित होगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…