Samastipur

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। विधायक रूहेल रंजन के आवास पर जदयू के 14 विधायक जुटे। खुद को टीम निशांत बताया, कहा कि वे निशांत के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। युवा विधायकों ने दावा किया कि वर्ष 2030 का चुनाव निशांत के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस बार हमने 2025 से 30 फिर से नीतीश के नारे के साथ चुनाव लड़ा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में अभूतपूर्व जीत हासिल की। जनता ने उनके चेहरे पर ही वोट दिया और एनडीए को भारी बहुमत मिला।

रूहेल रंजन ने कहा कि निशांत कुमार को सीएम बनाया जाएगा। शुभानंद मुकेश ने निशांत को नीतीश कुमार का वर्जन टू बताया। समृद्ध वर्मा ने कहा कि निशांत ही नीतीश कुमार को आगे ले जा सकते हैं। चेतन आनंद ने कहा कि निशांत बिहार की मांग हैं। अतिरेक ने कहा कि निशांत पूरा बिहार भ्रमण करेंगे। नचिकेता ने कहा कि हमने सीएम नीतीश कुमार के समक्ष मांग रखी थी कि हमें निशांत से कम कुछ भी मंजूर नहीं। विशाल ने कहा कि पिछले दिनों बैठक में हमने निशांत कुमार से कहा कि अब उनके राजनीतिक में आने या न आने का विकल्प नहीं है। अब यह उनकी जिम्मेदारी है।

जल्द ही पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे: निशांत

इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने कहा है कि वे शीघ्र ही पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे। वे सभी 38 जिलों का भ्रमण करेंगे और आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वे घूमकर बिहार को जानना और समझना चाहते हैं। वे सोमवार को पटना के कंकड़बाग स्थित पार्क में अपनी मां मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कहा कि उन्हें मां की बहुत याद आती है। आज मां होती तो बहुत प्रसन्न होती। लेकिन, उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

उनके इस बयान को जदयू की भविष्य की राजनीति और संगठनात्मक विस्तार के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों विधायकों व जिलाध्यक्षों के साथ-साथ पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक में निशांत कुमार ने चंपारण से अपनी यात्रा शुरू करने के संकेत दिये थे। पत्रकारों से द्वारा यह पूछे जाने पर कि पार्टी के युवा विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है, वे मुस्कुराकर रह गए।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

3 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

4 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

8 घंटे ago