Samastipur

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का दर्जा 21 मार्च 2026 से समाप्त कर दिया जाएगा। रेलवे के आदेश के अनुसार, यह ट्रेन अब 15725/15726 नंबर से मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में चलेगी। नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास के कारण फिलहाल इसका संचालन आनंद विहार टर्मिनल से हो रहा है। ट्रेन की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी। श्रेणी बदलने से सुपरफास्ट सरचार्ज हटेगा, जिससे यात्रियों को किराये में कुछ राहत मिलेगी।

यह ट्रेन वर्ष 2009-10 के रेल बजट में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित की गई थी और 31 मार्च 2010 से नियमित रूप से चल रही थी। क्षेत्र के लोगों के लिए यह दिल्ली तक पहुंचने का एक तेज और भरोसेमंद साधन मानी जाती रही है। वर्तमान में ट्रेन संख्या 12523 सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को, जबकि 12524 बुधवार और रविवार को संचालित होती है। नए आदेश के तहत अब 12523 की जगह 15725 और 12524 की जगह 15726 नंबर से इसका परिचालन होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी रेलवे वैशाली एक्सप्रेस का दर्जा सुपरफास्ट से मेल/एक्सप्रेस में बदल चुका है। अब इसी तर्ज पर इस ट्रेन को भी डाउनग्रेड किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

10 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

20 घंटे ago