Samastipur

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने सब्जी की खरीद-बिक्री और प्रसंस्करण के लिए वेजीफेड (बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड) का गठन किया है। इसके तहत सुधा डेयरी की तर्ज पर प्रखंड स्तर पर ‘तरकारी’ ब्रांड के आउटलेट खोले जाएंगे, जहां किसानों की सब्जियां सीधे बाजार में बेची जाएंगी।

9 यूनियन बनाए गए :

बताया गया कि वेजीफेड भी कामफेड की तरह कार्य करेगा और किसानों की सब्जियों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसके लिए राज्य में कुल नौ यूनियन बनाए गए हैं। समस्तीपुर जिला हरित यूनियन का हिस्सा होगा, जिसका मुख्यालय पटना में रहेगा। वहीं मिथिला यूनियन में दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों के किसानों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है।

ताजपुर में बना कलेक्शन सेंटर :

वेजीफेड को मजबूत बनाने के लिए सहकारिता विभाग आधारभूत संरचना विकसित कर रहा है। इसके तहत तीन स्तर पर व्यवस्था तैयार की जा रही है।

  • प्रखंड स्तर पर सब्जी कलेक्शन सेंटर
  • प्याज भंडारण के लिए अलग संरचना
  • उत्पादों की बिक्री के लिए प्रखंडवार छोटे-छोटे आउटलेट

समस्तीपुर जिले में ताजपुर में सब्जी कलेक्शन सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। वहीं पटोरी, दलसिंहसराय, हसनपुर, बिथान और कल्याणपुर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा करने की योजना है।

छोटे और मध्यम किसानों को फायदा :

इस योजना का सबसे अधिक लाभ छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को मिलेगा। किसानों को समिति के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए उन्हें केवल 25 प्रतिशत राशि अग्रिम देनी होगी। बाकी भुगतान फसल तैयार होने के बाद करना होगा और इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। किसान अपने उत्पाद को कलेक्शन सेंटर के माध्यम से आसानी से बेच सकेंगे, जिससे उन्हें उचित कीमत मिलने की संभावना बढ़ेगी।

तीन फसलों से शुरुआत :

विभाग ने फिलहाल ओल, मिर्च और प्याज की खेती को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की तैयारी की है। आने वाले समय में अन्य सब्जियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

मिथिला यूनियन में 73 प्रखंड शामिल :

मिथिला यूनियन में दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों के कुल 73 प्रखंड शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में भी आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य चल रहा है और फिलहाल 16 स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। मिथिला यूनियन के सीईओ अरुण कुमार ने बताया कि सहकारिता विभाग ने कामफेड की तर्ज पर वेजीफेड की शुरुआत की है। राज्य में नौ यूनियन बनाए गए हैं और सभी जगहों पर आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर मौजूद सब्जी उत्पादक संघ के माध्यम से इसे संचालित किया जाएगा और जल्द ही ‘तरकारी’ आउटलेट शुरू किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

19 घंटे ago