Samastipur

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में गत वर्ष की कार्यवाहियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इसके आधार पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया ताकि बिहार दिवस 2026 के अवसर पर जिले की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन हो सके।

डीएम द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिहार दिवस के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुबह 07:00 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जाए। इसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रूट चार्ट एवं अन्य तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने का आदेश दिया गया। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी को जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को पेंटिंग (चित्रकला) एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

डीएम ने सभी अनुमंडलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बिहार दिवस के कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहें। सभी प्रखंडों में खेल, चित्रकला एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उत्सव के उल्लास को प्रदर्शित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय भवनों को नीली रोशनी से सुसज्जित करने का निर्देश दिया गया है। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश सिंह, दिलीप कुमार आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago