Samastipur

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ समस्तीपुर में मौन जुलूस, DM के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान एवं फिलिस्तीन में हमला के विरोध में शुक्रवार को समस्तीपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मौन जुलूस निकाला गया। धरमपुर से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने युद्ध में मारे गए मासूम लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रैली में शहर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान आरिफ ईमाम, खालिद अनवर, शारिक इब्राहिम, मो. जाकिर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, शफीउर राजा, नजरुल इस्लाम, मो. नेमत, आदिल, दानिश रहमान, मो. आरजू और मो. फरहाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

9 मिनट ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

39 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

44 मिनट ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

1 घंटा ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

2 घंटे ago

सदर SDPO-1 ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने…

2 घंटे ago