समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) के रूप में की गई है। वह कचहरी में मुंशी के तौर पर कार्यरत था और दोपहर में शहर से अपने घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलेज के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया, हालांकि बताया जा रहा है कि उसे भी चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, कई महिलाएं इमरजेंसी वार्ड में ही बेसुध होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच यातायात पुलिस द्वारा की जाएगी तथा प्राथमिकी भी वहीं दर्ज की जाएगी। फरार बाइक सवार की तलाश में पुलिस जुट गई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…