Samastipur

समस्तीपुर में महिला को नेटवर्क मार्केटिंग में रुपए दुगुना करने का प्रलोभन देकर युवक ने किया दु’ष्कर्म, जमीन बेचकर महिला ने दिये थे चार लाख रुपये

तस्वीर : सांकेतिक 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला को नेटवर्क मार्केटिंग में रुपए डबलिंग (दुगुना) का प्रलोभन देकर युवक द्वारा रुपया लिया गया और रुपए वापस मांगने पर प्रसाद खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर दिया। यद्यपि Samastipur Town Media इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर माधोपुर वार्ड संख्या-8 निवासी पिंकू पासवान को नामजद किया है। इसमें कहा है कि उसे नेटवर्क मार्केटिंग से यह कहकर जोड़ा था कि 10 माह में रुपए दुगुना हो जाएगा।

महिला ने उसे जमीन बेचकर 4 लाख रुपए दिए। जब 10 माह पूरा हो गया तो पीड़िता ने कहा कि हमारा रुपए दिलवा दिजिए। इसके बाद उसने एक दिन महिला के घर पर प्रसाद लेकर आया। प्रसाद खाने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा और हमेशा डराते धमकाते रहता था। इसके बाद उसने वीडियो डाल दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

11 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

23 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

23 घंटे ago