Samastipur

जलाभिषेक के दौरान थानेश्वर स्थान मंदिर में स्नैचरों ने कई महिलाओं के गले से उड़ायी सोने की चेन; एक संदिग्ध को पुलिस ने मंदिर परिसर से उठाया लेकिन उसका साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को जलाभिषेक के लिए पहुंची करीब आधा दर्जन महिला श्रद्धालुओं के गले से स्नैचरों ने सोने की चेन उड़ा ली। मंदिर परिसर में दिनभर सिलसिलेवार एक के बाद एक चेन स्कैचिंग की वारदातें होती रही। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को चेन स्नैचिंग करते रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि उसका एक पाटर्नर चेन लेकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी में जुटी है। महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस बल और विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान चौकसी बरत रहे थे।

इधर चेन स्नैचिंग की घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर मारवाड़ी बाजार में शिव बारात के दौरान युवको का दो गुट आपस में भीड़ गया। हालांकि स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद सभी युवकों को शांत कराया गया। हालांकि इसको लेकर थाने में शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

3 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

8 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

18 घंटे ago