समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया। रेल अधिकारियों की सतर्कता से आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार, दरभंगा से चली ट्रेन में नियमित टिकट जांच के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों से टिकट मांगते और खुद को टीटीई बताकर जांच करते पाया गया। संदेह होने पर रेलकर्मियों ने उससे पहचान पत्र और वैध प्राधिकरण पत्र मांगा, लेकिन वह कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।
तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर समस्तीपुर स्टेशन पर उतारा गया और विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया गया। रेल पुलिस के अनुसार, आरोपी किस उद्देश्य से टीटीई बनकर यात्रियों से संपर्क कर रहा था, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में था। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट जांच के दौरान अधिकृत पहचान पत्र अवश्य देखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे या जीआरपी को दें।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…