Samastipur

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के सैदपुर बाजार समिति के समीप सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा घर से 43 लाख 94 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में नगद रुपये मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को एक घर में शराब छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णा राय के झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान शराब तो नहीं मिली, लेकिन एक कार्टन में रखे झोले से बड़ी संख्या में रुपये के बंडल बरामद किए गए। नगद राशि की बरामदगी की सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ संजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि रंजन, सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी तथा पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद अंचलाधिकारी शशि रंजन की निगरानी में और पुलिस की मौजूदगी में नोट गिनने की मशीन मंगवाकर नकदी की गिनती कराई गई। गिनती में कुल 43 लाख 94 हजार 500 रुपये पाए गए। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

इधर बरामद राशि को जब्त कर लिया गया है और युवक से आय से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। बरामद राशि को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चकमेहसी थाने के मालखाने में रखा गया है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी चकमेहसी पहुंचे और मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

सदर एसडीपीओ-2 ने दी जानकारी, देखें वीडियों…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

10 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

11 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के झिल्ली चौक के पास टोटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा 8वीं कक्षा के छात्र को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का…

16 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

समस्तीपुर : जिलाधिकारी-सह- अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय…

17 घंटे ago

पप्पू यादव को एक केस में जमानत, दूसरे में रिमांड पर ले लिया; अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे सांसद

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना…

17 घंटे ago