Samastipur

दिल के ऑपरेशन के लिए समस्तीपुर से अहमदाबाद रवाना हुए जिले के तीन मासूम; लक्ष्मी, अनुकूल और आदर्श को मिलेगा नया जीवन

Image Source : AI

समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आरबीएस योजना के तहत इन बच्चों का ऑपरेशन सरकार अपने खर्च पर कराएगी। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की पहल पर तीनों बच्चों को पहले सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, जहां से हवाई जहाज से अहमदाबाद रवाना किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में लगभग 25 दिनों का समय लगेगा। इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों के रहने-खाने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जाएगी।

हसनपुर प्रखंड के गिरजी गांव निवासी पंकज कुमार की तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी के दिल में छेद है। दिहाड़ी मजदूर पिता के लिए निजी अस्पताल में लगभग 10 लाख रुपये का खर्च उठाना संभव नहीं था। स्क्रीनिंग के बाद लक्ष्मी का चयन योजना के तहत किया गया।

सिंघिया प्रखंड के पबड़ा गांव निवासी राजकुमार के डेढ़ वर्षीय पुत्र अनुकूल कुमार को भी जन्मजात हृदय समस्या है। जांच में खून के संचार में बाधा की पुष्टि हुई थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार निजी इलाज नहीं करा सका, जिसके बाद आरबीएस योजना के तहत चयन हुआ।

वहीं उजियारपुर प्रखंड के रायपुर निवासी राजेश पासवान के सात वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के दिल में भी छेद है। पहले निजी स्तर पर इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन पूरी तरह लाभ नहीं मिला। अब स्वास्थ्य विभाग की पहल पर आदर्श को भी ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि जन्मजात बीमारियों से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद सरकार मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था कर रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

5 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

10 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

20 घंटे ago