Samastipur

सदर अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, पुलिस ने फिर से किया गिरफ्तार, भगाने वाले स्काॅर्पियो की तलाश तेज

समस्तीपुर : रविवार की अहले सुबह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से दलसिंहसराय पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। फरार आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव के स्व. भोलेनाथ शर्मा के पुत्र अजय कुमार (48) के रूप में की गई। इधर सूचना पर पहुंचे नगर व दलसिंहसराय पुलिस छापेमारी में जुटी रही। इस बीच पुलिस ने उसे दलसिंहसराय क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद दलसिंहसराय पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया है। जेल भेजने के बाद दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा नगर थाने में उसके भागने को लेकर एक और प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावे नगर थाने में आरोपी के फरार होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी को आरोपी अजय शर्मा थाना रोड स्थित मनोज कुमार के साइबर कैफे में आधार कार्ड सुधार कराने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इधर गिरफ्तारी के बाद इलाज के दौरान आरोपी अजय शर्मा सदर अस्पताल से मौका पाकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। बताया गया है कि आरोपी को उसके एक रिश्तेदार ने स्कार्पियो में बैठाकर सदर अस्पताल से भगा ले गया था। इस मामले में स्कॉर्पियो चालक को भी चिन्हित किया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस छापेमारी में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago