Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार की शाम समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मोरदीबा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी सुमन पासवान के दामाद संजय पासवान के रूप में की गई है, जो पूसा खेरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ देर के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति भी बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने बस को कब्जे में ले स्थिति को नियंत्रित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago