Samastipur

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के दौरान नर्तकी माही-मनीषा के डांस के बीच शराब के नशे में युवकों द्वारा ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दुल्हा समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं हिरासत में लिये गये तीन युवकों को मद्य निषेध व फायरिंग में संलिप्तता मिलने के बाद तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है व दुल्हे की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मथुरापुर थाना के शेखोपुर गांव के स्व. अमरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू कुमार और उसी गांव के स्व. रामसागर सिंह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ गुलाब सिंह, कल्याणपुर थाना के दौलतपुर निवासी मो. इमाम अली के पुत्र मो. अरमान शामिल है। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया था।

घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष कन्दन बास्की के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी की दादपुर स्थित एक रिसोर्ट में रिसेप्शन की पार्टी चल रही। इस दौरान मो. अरमान और उसके गैंग के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कार सवार कुछ लोग भागने का प्रयास किए। सभी को खदेड़कर पकड़ लिया गया व कार को भी जब्त कर लिया। इसमें करीब एक दर्जन लोग शामिल थे। बाद में अन्य लोगों की संलिप्तता ना होने पर बांड बनाकर छोड़ दिया गया। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दो लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उत्तराखंड पुलिस भी पहुंची पूछताछ के लिए :

गिरफ्तार बदमाशों में सोना लूटकांड के सरगना पुल्लू सिंह के भाई सोनू सिंह के गिरफ्तारी की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ भी समस्तीपुर पहुंची। जहां गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की गयी। हालांकि इस मामले में उन लोगों की संलिप्तता नहीं मिली। इसके बाद उत्तराखंड की पुलिस लौट गयी। बता दें कि विगत वर्ष उतराखंड में 14 करोड़ रुपए के सोना लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में सुबोध सिंह व पुल्लू सिंह गैंग की संलिप्तता सामनें आयी थी। पिछले हफ्ते ही एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में सुबोध सिंह व पुल्लू सिंह गैंग के शार्प शूटर प्रिंस कुमार को मार गिराया था। इस गैंग के द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में अब तक 300 किलो से अधिक सोना लूटने की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। पुल्लू सिंह के भाई के गिरफ्तारी व जिले में पुल्लू सिंह के आने के गतिविधि की गुप्त सूचना पर उत्तराखंड पुलिस पूछताछ के लिये समस्तीपुर पहुंची थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 दिन ago