Samastipur

समस्तीपुर में प्रेमी के घर से विवाहिता को बरामद कर ले गई जमुई पुलिस

तस्वीर : सांकेतिक 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित प्रेमी के घर से एक विवाहिता को जमुई पुलिस ने विभूतिपुर थाना पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि विवाहिता को जमुई पुलिस अपने साथ ले गई है। इस संबंध में बताया जाता है कि एक गांव से जब विवाहिता कुंवारी थी तब अपने उक्त प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके बाद घरवालों ने जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में उसकी शादी करा दी। शादी के कुछ दिनों बाद तक वह बंदिश में रही। फिर वहां से भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। घटना को लेकर चरकापत्थर थाने में स्वजनों ने एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस कांड के अनुसंधान में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांव स्थित प्रेमी के घर से विवाहिता को पुलिस ने बरामद किया है। उसे जमुई जिले के संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

6 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

16 घंटे ago