Samastipur

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक विशिष्ट शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दिवंगत शिक्षक की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली निवासी स्व देव कुमार मिश्र के पुत्र विनोद कुमार मिश्र (52 वर्ष) के रूप में की गई है। वे प्राथमिक कन्या विद्यालय सुरौली, विभूतिपुर में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शिक्षक की मौत के बाद पूरे कॉलेज परिसर में मातम पसर गया।

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर विशिष्ट शिक्षक विनोद कुमार मिश्र को गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, शाहपुर पटोरी में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। सोमवार से इस नए बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मंगलवार की सुबह वे स्नान – ध्यान के बाद योग सत्र में शामिल हुए। साथ में प्रशिक्षण लेने आए शिक्षकों के अनुसार सुबह नाश्ता करने के वक्त उन्हें तेज हिचकी आयी और उनकी हालत खराब हो गई। अन्य साथियों ने तुरंत उन्हें उसी परिसर में अवस्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के सभी शिक्षक कर्मी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 200 शिक्षक तुरंत अस्पताल पहुंच गए। शिक्षक पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर उंडी निवासी बाइक एजेंसी मालिक संतोष कुमार चौधरी के साला एवं पटोरी प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तारा धमौन में कार्यरत शिक्षिका रागिनी कुमारी के सगे भाई थे। घटना की सूचना पर पहुंची पटोरी पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago